अग्निकांड मे घर जलकर राख,गरीब परिवार खुले आसमान के नीचे सोने को विवश


नीरज कुमार सिंह ,पिंटू ,मधेपुर,मधुबनी 

मधुबनी जिले के मधेपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या एक में शुक्रवार की रात्रि हुए अग्निकांड में एक परिवार का आवासीय घर सहित हजारों की सम्मपति जल कर राख हो गयी। अग्निकांड में विपीन मंडल का फूस का आवासीय घर सहित घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर एवं अन्य सामान अग्निदेव की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों के द्वारा चापाकल के सहारे से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने का कारन चुल्हे में पड़ी आग बतायी गयी है. अग्निकांड में 50 हजार से ज्यादा मूल्य के सम्मपति जलने का अनुमान है.इस अग्निकांड की वजह से विपीन मंडल का परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। अंचल अधिकारी अशोक कुमार सिंन्हा ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को जांच कर प्रतिवेदन सर्मपित करने का निर्देश दिया गया है। जांच प्रतिवेदन मिलते ही पीड़ीत परिवार को नियम के अनुसार सहायता किया जायेगा .

Post a Comment

0 Comments