झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र से 10 उम्मीदवारों का नामांकन वैध, सात का नामांकन रद



*मधुबनी मीडिया डेस्क*                                          *झंझारपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का दिनांक-20.04.2024(शनिवार) को सभी नाम निर्देशन पत्रों की विधिवत संवीक्षा की गयी। संवीक्षा में सात उम्मीदवारों का नामांकन अवैध पाए जाने पर रद कर दिया गया। जबकि 10 उम्मीदवारों का नामांकन वैध पाया गया*

       *नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा के उपरांत कुल 10 नाम निर्देशन/नामांकण पत्र सही पाये गए, जिनका नाम निम्नवत है:- (1)गुलाब यादव - बहुजन समाज पार्टी (2) रामप्रीत मंडल-जनता दल(यूनायटेड  (3) बब्लू कुमार-आदर्श मिथिला पार्टी  (4)  विजय कुमार  मंडल-सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया(कॉम्युनिस्ट) (5) विद्यानन्द राम-वाजिब अधिकार पार्टी (6) सुमन कुमार- विकासशील इंसान पार्टी (7) गंगा प्रसाद यादव-निर्दलीय (8)गौरी शंकर  साहू-निर्दलीय (9)राजीव कुमार झा-निर्दलीय (10)राम प्रसाद राउत-निर्दलीय। अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 22 अप्रैल 2024 (सोमवार) को है।*

Post a Comment

0 Comments