मधुबनी बंद कराने उतरे राजद के दो गुट ,एक में विधायक और पूर्व विधायक हुए शामिल वही दुसरा में दिखा कार्यकर्ताओं का दम

आज बिहार बंद था तो राजद कार्यकर्ता नेता सभी सड़क पर थे ! सुबह से ही बिहार के अलग अलग हिस्सों से बंद की खबरें आ रही थी ,कुछ जगहों पर सुबह सात बजे ही टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया गया था तो वहीं कुछ जगहों पर ट्रैन बंद करने की खबरें भी आ रही थी हाजीपुर गँगा सेतु जाम में कई एम्बुलेंस फंसी हुई थी और एक मरीज का मौत हो गया था !इस भयावहता को देखते हुए मैं भी सुवह सवेरे मधुबनी पहुंच गया बंद का कवरेज करने के लिए और काफी इन्तजार के बाद तक़रीबन नौ बजे मेरा इन्तजार समाप्त हुआ मैं ने देखा डेढ़ दो दर्जन राजद कार्यकर्ता विधायक हाथो मे तख्ती लिए जिसपर लिखा हुआ था खनन निति वापस लो ,नौजवान को नौकरी दो ,भरस्टाचार बंद करो ,मिट्टी तेल संकट बंद करो ,एवं नितीश कुमार हाय हाय को लेकर सड़को पर चले आ रहे है ! ये सभी नेतागण सरकार के विरोध में नारा भी लगा रहे थे ! हलाकि बाद में विधायकों की संख्या बढ़ गयी और कार्यकर्ता भी बढ़ गए और यह संख्या साठ के करीब पहुंच गया ! इस गुट में मधुबनी विधायक समीर कुमार महासेठ बिस्फी विधायक फैयाज अहमद खजौली विधायक सीताराम यादव पूर्व विधायक रामअवतार पासवान पूर्व विधायक उमाकांत यादव जिलाध्यक्ष रामबहादुर यादव समेत कुल साठ लोगों ने नगर थाना में गिरफ्तारी दिया ! लेकिन इस बंदी के दौरान भी राजद दो गुटों में बंटा हुआ दिखाई दिया और दुसरा गुट में रामकुमार यादव ,राजकुमार यादव ,पावस पासवान ,संजय चौधरी ,गणेश यादव ,अशोक दास ,इंद्रशेखर झा ,हरिश्चंद्र झा समेत 123 लोगों ने मजिस्ट्रेट के समक्ष गिरफ्तारी दिया है ! यह गुट मधुबनी स्टेशन चौक पर प्रदर्सन कर रहे थे ! कुल मिलाकर कहना यह है की राजद के दोनों गुट भले ही अलग अलग थे लेकिन दोनों का मकसद एक था और दोनों ही गुट अपने अपने ताकतों के साथ इस बंदी अभियान में शामिल हुए !

Comments

Popular posts from this blog

लव सेक्स और धोखा, भाजपा विधायक के भाई पर आरोप

कबड्डी टूर्नामेन्ट का होगा आयोजन :खेल

मजनू मुक्त समाज बनाने में जुटा है हरलाखी विधानसभा : सामाजिक