मिथिला महोत्सव का लुत्फ लेने के लिए हो जाएं तैयार, 20 एवं 21 मार्च को वॉटसन स्कूल के प्रांगण में होगा दो दिवसीय "मिथिला महोत्सव 2024 का आयोजन


 

 *इस महोत्सव में मिथिला की प्रसिद्ध मैथिली कलाकार पूनम मिश्रा, विकाश झा, विनोद ग्वार, अभिषेक मिश्रा, कंचन पांडे सहित कई मशहूर कलाकार देंगे अपनी शानदार प्रस्तुति*

*मधुबनी मीडिया डेस्क: जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में  20 एवं 21 मार्च 2024 को आयोजित होने वाले "मिथिला महोत्सव 2024" की तैयारियों को 19 मार्च को अंतिम रूप दिया  गया।।*                                *बताते चलें कि पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन,मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 20 मार्च 2024 को पूर्वाह्न 11:00 बजे जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा।* *तत्पश्चात पूर्वाह्न 11:30 बजे से जिलाधिकारी द्वारा विभागीय स्टॉल का निरीक्षण किया जाएगा। अपराह्न 12:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक स्कूली बच्चों द्वारा मतदाता जागरुकता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।*

*अपराह्न 05:00 बजे से अपराह्न 05:30 बजे तक आमंत्रित अतिथियों द्वारा महोत्सव का उ‌द्घाटन किया जायेगा। अपराह्न 05:30 बजे से 10:00 बजे रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रम                  प्रसिद्ध मैथिली कलाकार विनोद ग्वार, अभिषेक मिश्रा, सौम्या मिश्रा सहित एवं प्रसिद्ध राष्ट्रीय कलाकार : ख्याली (कॉमेडियन), स्वाती शर्मा (सिंगर) आदि के द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।*

*वही दिनांक-21 मार्च 2024 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक मतदाता जागरुकता पर पेन्टिंग तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, अपराहन 05:00 बजे से 10:00 बजे रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रसिद्ध मैथिली कलाकार : पूनम मिश्रा, विकाश झा, कंचन पांडे प्रसिद्ध राष्ट्रीय कलाकार : अतुल पंडित, मेघना नायडू, केली सिंह, रविन्द्र जॉनी आदि के द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा।*कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्वीप गतिविधियों का भी आयोजन किया जायेगा।*

Post a Comment

0 Comments