नेपाल जेल की भी हवा खा चुके 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट सहित आठ कांडों में है आरोपित, एक दूसरे अपराधी के घर से पिस्टल, कट्टा, बंदूक बरामद



*मधुबनी मीडिया डेस्क*  मधुबनी के एसपी सुशील कुमार ने बताया कि 31.03.24 को गुप्त सूचना मिली कि 25,000/- रूपया के ईनामी अपराधी राजकुमार मंडल, जो लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के 08 कांडों में आरोपित है तथा लदनियाॅ थाना के 02 कांडों में फरार चल रहा है, वह नेपाल-लौकहा बाॅर्डर पर छुपा हुआ है। 


इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक, मधुबनी सुशील कुमार द्वारा  विप्लव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जयनगर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर सूचना का सत्यापन एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिया गया। विशेष टीम के द्वारा लौकहा बाॅर्डर पर छापामारी कर अपराधकर्मी राजकुमार मंडल को छुपे हुए अवस्था में चारो तरफ से घोराबंदी कर लिया गया। 

पकड़ाये अपराधकर्मी राजकुमार मंडल से पूछताछ करने पर बताया कि वह ग्राम एकहरी के रंजन कुमार सिंह से अवैध हथियार एवं गोली का खरीद बिक्री करता है। पूर्व में भी कई बार हथियार खरीद कर अनेकों घटना को अंजाम दे चुका है। वह घटना करके आग्नेयास्त्र को रंजन कुमार सिंह को देकर  नेपाल भाग गया था। उसने पुलिस को बताया कि रंजन कुमार सिंह के यहाॅ छापामारी करने पर भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र बरामद हो सकता है।

पकंड़ाये अपराधकर्मी राजकुमार मंडल की निशानदेही पर रंजन कुमार सिंह के घर पर विशेष टीम के द्वारा छापामारी किया गया तो रंजन कुमार सिंह पुलिस का भनक लगते ही घर से फरार हो गया। रंजन कुमार सिंह के घर का विधिवत तलाशी लेने पर घर से 01 देशी पिस्टल, 02 देशी कट्टा, 01 देशी बन्दुक एवं 03 जिन्दा कारतुस बरामद किया गया। 


इस संबंध में लदनियाॅ थाना कांड सं0-82/24, दिनांक-31.03.24, धारा-25(1-बी)ए/26/35 शस्त्र अधिनियम दर्ज करते हुए पकड़ाये अपराधकर्मी राजकुमार मंडल को विधिवत गिरफ्तार किया गया। शेष फरार अपराधी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी किया जा रहा है। 

गिरफ्तार अपराधकर्मीं का नाम एवं पता:-

01. राजकुमार मंडल पिता-फौदी मंडल, सा0-तेनुआही, थाना-लदनियाॅ, जिला- मधुबनी।


एसपी ने बताया कि अपराधी राजकुमार मंडल नेपाल देश में भी जेल जा चुका है। इनके विरूद्ध लदनियाॅ थाना में डोसियर-2 तीन वर्ष पूर्व खुला हुआ है, जिसका दागी सं0-।/123 है।


बरामद सामानों की विवरणी:-

01. देशी पिस्टल -01,

02. देशी कट्टा -02,

03. देशी बंदूक -01

04. जिंदा कारतुस -03,

Post a Comment

0 Comments