जानिए, कहां हुई बाइकों में टक्कर, कितने लोग हुए घायल



*मधुबनी मीडिया डेस्क*: मधुबनी जिले की राजनगर थाना क्षेत्र में दो बाइकों के बीच सीधी टक्कर हो गई।इस घटना में चार लोग घायल हो गए। जिसमें एक महिला भी शामिल है।

यह दुर्घटना राजनगर- बाबूबरही मुख्य पथ पर भगवानपुर में पेट्रोल पंप के पास होने की बात बताई जा रही है। घायलों  को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर में भर्ती कराया। जहां घायलों का प्राथमिक इलाज किया गया। जबकि  गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए  सदर अस्पताल, मधुबनी रेफर कर दिया गया। 

 बताया जा रहा है कि घायलों में  पंडौल थाना के बटलोहिया निवासी 22 वर्षीय हेमंत सिंह,अंधराठाढ़ी थाना  के पस्टन निवासी 34 वर्षीय नंदिनी सिंह, खजौली थाना  के मरुकिया निवासी 21 वर्षीय प्रह्लाद कुमार झा और बाबूबरही थाना  के सतघारा निवासी 23 वर्षीय अनुज झा शामिल है। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल का जायजा लिया और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया।

Post a Comment

0 Comments