दहशत फैलाने के लिए फायरिंग


*मधुबनी मीडिया डेस्क* एक बदमाश ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को पिस्टल, एक जिंदा गोली और एक खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इसका साथी घटना के बाद फरार हो गया। बताया जा रहा है कि फायरिंग की यह घटना मधुबनी जिले की भैरवस्थान थाना क्षेत्र स्थित सर्वसीमा गांव में घटी है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुमित बताया जा रहा है। पुलिस को अब गिरफ्तार व्यक्ति के साथी की तलाश है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने की भी बात बताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments