एक और गायब हुई मधुबनी बालिका गृह से नावालिग लड़की, प्रशासन में मचा हड़कंप जांच में जुटा पूरा महकमा


न्यूज़ डेस्क, पटना 
मधुबनी बालिका गृह से लड़कियों के गायब होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है ! बालिका गृह से फिर एक नावालिग लड़की गायब हो गई है ! मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम बालिका गृह से फिर एक नावालिग लड़की गायब हो गई। इस नावालिग लड़की को समस्तीपुर से लाया गया था, जानकारी के अनुसार गायब नावालिग लड़की को सीतामढ़ी CWC ने मधुबनी बालिका गृह को सौंप दिया था ! नावालिग लड़की के भागने की सुचना रात करीब साढ़े आठ बजे नगर एसएचओ अरुण कुमार राय को  दी गई। जिसके बाद देर रात तक प्रशासन के बरिष्ठ पदाधिकारियों को आना जाना लगा रहा ! नावालिग के खोज में पुलिस कर्मी सक्रीय हो गए ! रेलवे स्टेशन बस स्टेण्ड जैसे जगहों पर पैंथर मोबाइल की टीम पहुंच कर तलाश कर रही है ! मामले की जानकारी मिलते ही सहायक निदेशक रश्मी वर्मा व एएसपी कामनी बाला दल बल के साथ बालिका गृह पहुंच कर छानबीन में जुट गयी है ! इलेक्ट्रॉनिक चैनलों पर खबर चलने के बाद डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी दीपक बरनवाल ने भी बालिका गृह पहुंच कर मामले का जायजा लिया ! दोनो ही अधिकारी रात करीब बारह बजे तक मामले की छानबीन करते नजर आये ! अधिकारियों ने बालिका गृह में लगे सारे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला साथ ही वहां काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ किया ! एसपी दीपक वरनवाल एवं डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने एएसपी व एडीसीपी को आबश्यक निर्देश भी दिए है । रात एक बजे तक सभी अधिकारी छानबीन में जुटे नजर आये ! डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने बताया की मामले की जांच कर रहे हैं जो भी दोषी होंगे उस पर कारवाई की जायेगी । फिलहाल एक लड़की मिसिंग है और उसका तालास जारी है ! उन्होंने बताया बालिका गृह संचलन सम्बंधित सभी जानकारी से वरीय पदाधिकारियों को अबगत करा दिया गया है ! वहीं एडीसीपी रश्मि वर्मा ने बताया की इस मामले को लेकर जो भी दोषी होंगे उनपर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वहीं मुजफ्फरपुर के बालिका गृह से मधुबनी लाइ गई 14 लड़कियों में से एक 13 बर्षीय नावालिग लड़की 11 जुलाई 2018 से अभी भी गायब है जिसका की अब तक सुराग नहीं मिला है ! इस बाबत एडीसीपी रश्मि बर्मा ने बताया की मामले की जांच चल रही है। उन्होंने बताया बालिका गृह में हुए घटना की जानकारी सरकार को भेज दी गई है । 

Post a Comment

0 Comments