देशरत्न डा राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर मनाया 'अधिवक्ता दिवस'


- जिला जज और जिलाधिकारी ने कहा समाज निर्माण में वकीलों की अहम भूमिका 
- इंजीनियर संदीप झा ने जिला में लाॅ कालेज की स्थापना करने के दिये संकेत 
मधुबनी। राम शरण साह 

देशरत्न डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर रविवार को जिला बार एसोसिएशन में 'अधिवक्ता दिवस' मनाया गया। जिला जज ओम प्रकाश, जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष रामचन्द्र सिन्हा एवं महासचिव विजयनाथ मिश्रा के साथ समारोह का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में जिला जज ओम प्रकाश ने कहा कि समाज निर्माण में वकीलों की अहम भूमिका है। स्वतंत्रता संग्राम  से लेकर भारत के संविधान की निर्माण में वकीलों की अहम भूमिका रही है। उसमें प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डा राजेन्द्र प्रसाद  एक थे। वहीं डीएम एस के अशोक ने कहा कि देशरत्न डा राजेन्द्र प्रसाद की बतौर वकील किये गये कार्यों को भारतवासी भूला नहीं सकता। कानून क्या है, इसकी जानकारी वकीलों से हासिल होना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि सिविल कोर्ट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकीलों की भूमिका पर भी चर्चा की। जिलाधिकारी ने वकीलों को  सुरक्षा और सुविधा देने का भरोसा भी दिलाया। अधिवक्ता दिवस पर संदीप फाउंडेशन के संस्थापक इंजीनियर संदीप झा ने जिला में विधि महाविद्यालय की स्थापना होने के संकेत दिए । उन्होंने कहा कि हम इस ओर प्रयासरत हैं। डाक्टर झा ने कहा कि जब तक लोग कानून नहीं जानेंगे समाज अपराध मुक्त नहीं होगा। समारोह में अतिथियों के साथ न्यायिक पदाधिकारी अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी अशोक कुमार एवं शशि भूषण कुमार ने जिला अधिवक्ता संघ के स्मारिका का विमोचन भी किया। न्यायिक सेवा में 50 वर्ष पूरा करने वाले आठ अधिवक्ता सम्मानित किये गये।

मधुबनी मीडिया की खबरों के लिए पेज Like करें.

 सीनियर अधिवक्ता दीनानाथ यादव, महेन्द्र मिश्र, कमल नारायण यादव, ऋषिदेव सिंह, वासुदेव झा, मंजूरूल इस्लाम, सुरेन्द्र रंजन लाल दास, रामदेव प्रसाद सिंह ने भी कार्यक्रम में लोगों संबोधित किया। अधिवक्ता दिवस पर पुस्तकालय का उद्घाटन  खास रहा। यह पुस्तकालय जाने माने वकील रहे रघुनंदन मिश्र उर्फ हीरा बाबू के नाम पर बना है।  पुस्तकालय का उद्घाटन उनकी धर्मपत्नी उर्मिला देवी ने की। समारोह का अंत सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। अल्का श्री  और राजू कुमार राज ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को  आनंदित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments