जानिए, कहां हुई तेज रफ्तार से जा रही दो बाइकों में सीधी भिड़ंत से दोनों बाइक चालकों की घटना स्थल पर ही मौत



*मधुबनी मीडिया डेस्क* मधुबनी जिले में रविवार की देर शाम दो बाइकों की टक्कर से बड़ी दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में दोनों बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि, बाइक पर पीछे बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गया। घायलों में एक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। दोनों बाइक पर दो-दो लोग सवार थे। तेज गति से जा रही दो बाइकों की सीधी टक्कर हो जाने से यह घटना घटी। जिसमें दो बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना मधुबनी जिले में रामपट्टी - भगवतीपुर मुख्य मार्ग पर घटी। इस घटना में दोनों बाइक चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पंडौल थाना क्षेत्र में भगवतीपुर गुदरी बाजार एवं धोबियाही चौक के बीच यह घटना घटी। इस घटना में बिरौल के श्याम मंडल के पुत्र विजय मंडल और भगवतीपुर के राधे पंडित के पुत्र श्रीराम पंडित ने  घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 

बताया जा रहा है कि श्याम मंडल का पुत्र विजय मंडल और शिव शंकर मंडल का पुत्र आयुष मंडल बाइक से रहिका प्रखंड के मिठौली स्थित ननिहाल से वापस घर जा रहा था। जबकि, राधे पंडित का पुत्र श्रीराम पंडित और जगदेव साह का पुत्र जय कुमार साह अपनी दुकान पर से घर की ओर बाइक से जा रहा था।  रास्ते में दोनों बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। 

इस घटना में  दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में  बाइक चालक विजय मंडल और श्रीराम पंडित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि घायल जय कुमार साह का इलाज भगवतीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से जख्मी आयुष मंडल का इलाज दरभंगा में चल रहा है। 

पुलिस घटना स्थल से दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर लिया है। इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया।

Post a Comment

0 Comments