मधुबनी में दो दर्जनों थानों में नए थानाध्यक्ष का पदस्थापन



पटना डेस्क: मधुबनी जिले की पुलिस महकमे से बड़ी खबर सामने आई है। मधुबनी जिले में बड़े पैमाने पर नए थानाध्यक्षों को पदस्थापित किया गया है। इस जिले की दो दर्जन थानों में नए थानाध्यक्ष पदस्थापित किया गया है। छह पुलिस अंचलों में नए पुलिस निरीक्षक भी पदस्थापित किया गया है। कुल 30 पुलिस अधिकारियों का नव पदस्थापन किया गया है। इस संबंध में मधुबनी के एसपी ने 03 फरवरी शनिवार को जिलादेश जारी कर दिया है।

पुलिस निरीक्षक नीलमणि रंजन को मधुबनी यातायात थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार को मधुबनी साईबर थाना का अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार को मधुबनी नगर थानाध्यक्ष तो पुलिस निरीक्षक अमित कुमार को पंडौल थानाध्यक्ष बनाया गया है। 

पुलिस निरीक्षक पवन कुमार सिंह को फुलपरास, पुलिस निरीक्षक गौतम कुमार को बेनीपट्टी, पुलिस निरीक्षक रणजीत कुमार को झंझारपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस निरीक्षक रवीन्द्र राम को एससी-एसटी थानाध्यक्ष बनाया गया है।

पुलिस अवर निरीक्षक राहुल -1 को सकरी, पुलिस अवर निरीक्षक रवीन्द्र कुमार को रहिका, पुलिस निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह को खजौली, पुलिस अवर निरीक्षक सचिन कुमार को राजनगर, पुलिस निरीक्षक सपन कुमार को कलुआही, पुलिस अवर निरीक्षक नीतीश कुमार -1 को खुटौना, पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार -2 को लौकही, पुलिस निरीक्षक यशोदानंदन पाण्डेय को बिस्फी, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार चौधरी को मधवापुर, पुलिस अवर निरीक्षक प्रीति भारती को देवधा, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार -2 को अंधराठाढ़ी, पुलिस अवर निरीक्षक प्रकाश चन्द्र राजू को मधेपुर तथा पुलिस अवर निरीक्षक रेणु कुमारी लखनौर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा नहरिया, पतौना और औंसी ओपी में भी नए ओपी अध्यक्ष पदस्थापित किया गया है।

Post a Comment

0 Comments