सरस्वती पूजा देखने जा रहे बालक की वाहन से कुचलकर मौत



*घटना के विरोध में सड़क जाम

*मधुबनी मीडिया डेस्क* मधुबनी जिले की हरलाखी थाना क्षेत्र में वाहन से कुचलकर एक नाबालिग छात्र की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित फुलहर गांव में 14 फरवरी को सुबह लगभग 10 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से फउलहर गांव के ही लगभग 10 वर्षीय छात्र व स्व. अशोक मुखिया के पुत्र आशिक मुखिया की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आशिक सरस्वती पूजा देखने के लिए  स्कूल जा रहा था। रास्ते में एसएसबी कैम्प के पास साहरघाट की ओर जा रही तेज रफ्तार एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे कुचल दिया। इस घटना में उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। इस वारदात से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। सरस्वती पूजा की खुशी गम में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता की मौत भी लगभग दो वर्ष पूर्व हो चुकी है। मृतक तीन भाइयों में मंझला था। 



इस घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने एनएच 227 सड़क को फुलहर में जाम व सड़क पर आगजनी कर जमकर नारेबाजी और मुआवजा की मांग करने लगा। वहीं  घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। बाद में प्रशासन ने आक्रोशित लोगों को समझा कर और उनका गुस्सा शांत कर सड़क जाम हटाया।

Post a Comment

0 Comments