पूर्व मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने वाले गजेन्द्र झा पर एफआईआर

 

न्यूज़ डेस्क मधुबनी 

रिपोर्ट ..रामशरण साह 

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर टिप्पणी करते हुए जीभ काटने वाली बयान देने वाले  गजेन्द्र झा पर एससी-एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष कुनाल कुमार ने बताया कि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के कार्यकर्ता गया जिला के उतली बारा निवासी संतोष कुमार मांझी के लिखित शिकायत पर राजनगर निवासी गजेन्द्र झा के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट एवं भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सूचक संतोष कुमार मांझी ने गजेन्द्र झा पर आरोप लगाया है कि वह जानबूझकर उत्पीड़न एवं दलित भावना को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का जीभ काटने वाले को एग्यारह लाख रूपया ईनाम देने की घोषणा की थी। वहीं संतोष मांझी के अधिवक्ता खुर्शीद आलम ने एससी-एसटी न्यायालय में प्रोटेस्ट दाखिल कर हिन्दूस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी को अपमानित व गाली ग्लौज करने वाले आरोपित की गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि नामजद अभियुक्त ने जनता को उसकाकर जातीय हिंसा व दंगा करवाने वाला बयान दिया है। बता दें कि गजेन्द्र झा भजपा के प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य थे। पूर्व मुख्यमंत्री पर विवादित बयान देने के बाद पार्टी ने उन्हें निष्काषित कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लव सेक्स और धोखा, भाजपा विधायक के भाई पर आरोप

कबड्डी टूर्नामेन्ट का होगा आयोजन :खेल

मजनू मुक्त समाज बनाने में जुटा है हरलाखी विधानसभा : सामाजिक