भोजपुरी टाइगर श्राफ फाइटर मंतोश व विलेन देव सिंह की हुई जबरदस्त जंग


न्यूज़ डेस्क पटना 
हजारीबाग, झारखंड  

झारखंड के हजारीबाग जिले के पहाड़ी जंगलों में भोजपुरी एक्शन फ़िल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग की गई। जहां भोजपुरी सिनेमा के टाइगर श्राफ मार्शल आर्ट फाइटर मंतोश कुमार व विलेन देव सिंह एक दूसरे से भिड़ते नजर आएं। जहां हीरोइन अरुणा कुमारी हीरो के बचाव के लिए दौड़ते आई। बताते चले कि एस राणा फ़िल्म प्रोडक्शनस के बैनर तले मार्शल आर्ट फाइटर हीरो मंतोश की भोजपुरी एक्शन फ़िल्म की शूटिंग झारखंड के हजारीबाग में पूरी तामझाम के साथ चल रही है। जिसके क्लाइमेक्स व आइटम गाने की शूटिंग हजारीबाग के कई लोकेशनों पर की गई। निर्माता संतोष राणा व चंदन भंसाली की टीम इस बेहतरीन एक्शन फ़िल्म का निर्माण कर रहे है। इस एक्शन फ़िल्म का हीरो यूपी देवरिया के लाल मार्शल आर्ट फाइटर मंतोश है। जिनके एक्शन करतब को कैमरे में कैद किया जा रहा है। क्लाइमेक्स विलेन देव सिंह के बीच फिल्माया गया। मंतोश अब तक खेशारी लाल यादव व चिंटू के साथ कई भोजपुरी फ़िल्म में बतौर अभिनेता काम कर चुके है। इनकी अगली यह फ़िल्म आम भोजपुरी फिल्मो से बिलकुल अलग और एक्शन से भरा होगा। जिसमे हीरो मंतोश एक फाइटर के रूप में दुश्मनो से लड़ते नजर आएंगे। जबकि निर्देशन का कमान निर्माता संतोष राणा ने संभाल रखा है। इस फ़िल्म में भोजपुरी के जाने माने विलेन देव सिंह, अनूप अरोड़ा, अरुणा कुमारी, ज्योति पाण्डेय, बैभव राय, बबलू खान, मुस्ताक, अंकुर, इसरार, अश्वनी व सलमान के अलावे भोजपुरी इंडस्ट्री के कई नामचीन चेहरा अभिनय कर रहे है। पीआरओ का काम पत्रकार विक्रम भगत नागवंशी संभाल रहे है। फ़िल्म के निर्माता सह निर्देशक संतोष राणा भी पूरी मुस्तैदी के साथ इसे बेहतरीन बनाने के दिशा में काफी मेहनत करते दिख रहे है। फ़िल्म के लेखक इंद्रजीत एस कुमार मंदिर वही बनाएंगे के बाद इस फ़िल्म पर पूरी टीम कड़ी मेहनत कर रहे है। जानकारी देते हुए फ़िल्म  निर्माता सह निर्देशक संतोष राणा ने बताया कि दर्शको की चाहत को देखते हुए लिक से हटकर भोजपुरी दर्शकों को एक्शन, मनोरंजन समेत फूल मनोरंजन का समावेश करके एक नई थीम के साथ फ़िल्म को बॉलीबुड स्तर पर ले जाने के लिए पूरी टीम के साथ हॉलीवुड व बॉलीवुड के फिल्मो में टेक्नीशियन के रूप में काम कर चुके प्रमोद के राणा कार्यकारी निर्माता के रूप में विशेष योगदान दे रहे है। पूरी टीम के कड़ी मेहनत से कम बजट में ही यह फ़िल्म बॉलीबुड स्तर की बनाई जा रही है। जो आम भोजपुरी सिनेमा से पूरी तरफ अलग होगा। फ़िल्म की शूटिंग 12 दिसंबर से हजारीबाग के विभिन्न लोकेशनों पर की जा रही है। जो तकरीबन एक महीने तक चलेगी। फ़िल्म के नाम की घोषणा ट्रेलर रिलीज के साथ ही की जाएगी। जिसे सस्पेंस रखा गया है। यह फ़िल्म अब तक के सभी भोजपुरी फिल्मो से बेहद अलग है। भोजपुरी दर्शकों को पहली बार पर्दे पर एक नई चीज मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments