मुखिया संरक्षित गुंडों ने युवक के घर पंहुच की ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रामीणों ने 4 को पकड़ा


MADHUBANI : मधुबनी में अपराधियों के हौशले इतने बुलंद हैं की कानून को ठेंगा दिखाते हुए अपराधिक घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र का है जहां शनिवार की रात मुखिया संरक्षित गुंडों ने दहशत फ़ैलाने के लिए दो अलग-अलग जगहों पर जमकर फायरिंग की। जानकारी के अनुसार बेनीपट्टी क्षेत्र के त्योंथा पंचायत के मुखिया जागेश्वर यादव व उसके संरक्षित गुंडों ने त्योंथा गांव के विवेक राय और गैवीपुर गांव के प्रवीण कुमार के घर पंहुच कर कई राउंड गोलियां चलाई। जिसमें बीच बचाव में आये एक शख्स की घायल होने की खबर सामने आई। अहले सुबह घटना स्थल से गोलियां भी बरामद हुई है।


इस बाबत विवेक राय ने बेनीपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है की शनिवार की रात त्योंथा पंचायत के मुखिया पति जागेश्वर यादव उनके आवास पर पंहुचे जहां हत्या की नियत से उनपर गोली चलाई गई। लेकिन निशाना गलत होने के कारण वह बाल-बाल बच गये। वहां से निकलने के बाद अपराधियों ने गैवीपुर गांव में प्रवीण झा के घर पर जाकर गोलीबारी की लेकिन हो-हल्ले की आवाज सुनकर आस-पास के घरों से निकले लोगों ने 4 अपराधियों को पकड़ लिया इसी दौरान झड़प में प्रवीण झा के भाई नवीन झा को चोटें भी आई हैं। जिनका प्राथमिक उपचार चल रहा है। 



इस बाबत बेनीपट्टी थानाध्यक्ष हरेराम साह ने बताया की घटना की जानकारी घटना के कुछ देर बाद ही पीड़ित विवेक राय द्वारा दी गई जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाये गये चारों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर थाने ले आई। विवेक राय द्वारा घटना के संदर्भ में मुखिया सहित 5 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, वहीं मामले की जांच की जा रही है। जांचोउपरांत दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments