कार्यालय सहायकों ने फूंका आंदोलन का बिगुल ,जाएंगे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर


न्यूज़ डेस्क, पटना 
बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आह्वान पर अपनी लंबित मांगों की पूर्ति नहीं होने के विरोध में कार्यपालक सहायकों ने 26 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया है। उक्त संघ के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद सिंह एवं कार्यपालक सहायक अविनाश कुमार झा ने बताया कि प्रदेश संघ के आह्वान पर जिले के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में कार्यरत कार्यपालक सहायक पूर्व से लंबित मांगों की पूर्ति नहीं होने के कारण 26 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। 2003 उक्त संघ की जिला इकाई द्वारा इसकी सूचना डीएम को भी दे दी गई है। सेवा समायोजन, मानदेय वृद्धि, सेवा स्थाई एवं अन्य लंबित मांगों के समर्थन में 26 मार्च से बेमियादी हड़ताल शुरू करते हुए सभी कार्यपालक सहायक समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराएंगे ।अविनाश कुमार झा ने कहा कि हमें बाध्य होकर अपनी लंबित मांगों के ओर ध्यान आकृष्ट कराने के लिए हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments