न्यूज़ डेस्क पटना 
प्रेमी ने घर ले जाने से इंकार किया तो प्रेमिका ने कोर्ट में ही छत से कूद गई। जख्मी हालत में पुलिस ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की के हाथ-पैर, कमर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कामिनी वाला नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय के साथ कोर्ट परिसर पहुंची। प्रेमी व उसके पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब साढे तीन बजे मजिस्ट्रेट कोर्ट बिल्डिंग से नीचे आने के दौरान यह घटना घटी। घटना के बाद सिविल कोर्ट से लेकर सदर अस्पताल तक अफरा तफरी मच गई। अपहरण के एक मामले में कलुआही पुलिस प्रेमी और प्रेमिका का बयान दर्ज कराने कोर्ट पहुंची थी। एसडीपीओ कामिनी वाला ने बताया कि कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर डीह टोल की राजू कुमार मिश्र का गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के गायब होने पर अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने राजू कुमार को अपना पति बताते हुए उसके साथ जाने की इच्छा जताई थी। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद राजू ने लड़की को साथ ले जाने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर लड़की ने छत से छलांग लगा दी। एसडीपीओ ने बताया कि लड़की का दाहिना हाथ एवं पैर फैक्चर हो गया है। कई अन्य जगहों पर भी चोटें आई है। राजू कुमार एवं उनके पिता विनोद मिश्र को हिरासत में लिया गया है। लड़की के बयान के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लव सेक्स और धोखा, भाजपा विधायक के भाई पर आरोप

कबड्डी टूर्नामेन्ट का होगा आयोजन :खेल

मजनू मुक्त समाज बनाने में जुटा है हरलाखी विधानसभा : सामाजिक