नीतीश कैबिनेट में मधुबनी से दो मंत्री का बनना तय, सुधांशु के नाम पर संशय बरकरार


बिहार की नई सरकार के मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो रहा है, कुछ देर बाद पांच बजे नीतीश कुमार की नई कैबिनेट के मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे. राजभवन में बिहार के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. मिली जानकारी के मुताबिक नई कैबिनेट में जदयू और बीजेपी के अलावे लोजपा कोटे से मंत्री पद का चुनाव होगा. 

मधुबनी जिले से नीतीश कैबिनेट में दो मंत्रियों का बनना तय माना जा रहा है. जिनमें बीजेपी से विनोद नारायण झा व जदयू के कपिलदेव कामत का नाम है वहीं रालोसपा से सुधांशु शेखर पर अभी संशय बनी हुई है. जानकारी दें की रालोसपा से बिहार में दो विधायक हैं. जिनमें उपेन्द्र कुशवाहा ने सुधांशु शेखर का नाम मंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया है. लेकिन फिलहाल सुधांशु शेखर के नाम मंत्री सूची में तय नहीं माना जा रहा है. उधर राजभवन में शपथ ग्रहण को लेकर हलचल तेज है. कैबिनेट विस्तार को लेकर राजभवन की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है

संभावित ताजा सूची :

जदयू से यह बनेंगे मंत्री
01. बीजेन्द्र प्रसाद यादव
02. राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
03. श्रवण कुमार
04. जय कुमार सिंह
05. कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा
06. महेश्वर हजारी
07. शैलेश कुमार
08. संतोष कुमार निराला
09. खुर्शीद उर्फ फीरोज़ अहमद
10.  मदन सहनी
11. कपिलदेव कामत
12. दिनेश चन्द्र यादव
13. रमेश ॠषिदेव

बीजेपी से यह बनेंगे मंत्री
01. सुशील मोदी
02. नंदकिशोर यादव
03. प्रेम कुमार
04. मंगल पांडे
05.  विनोद नारायण झा
06. राम नारायण मंडल
07.  सुरेश शर्मा
08.  प्रमोद कुमार
09. विजय कुमार सिन्हा
10.  राणा रंधीर सिंह
11.  कृष्ण कुमार ॠषि
12.  ब्रजकिशोर बिंद

लोक जनशक्ति पार्टी 
01. पशुपति पारस  



मधुबनी मीडिया की खबरों के लिए पेज Like करें.


Post a Comment

0 Comments