महज 08 MM पानी ने खोला नितीश कुमार के विकाश की पोल SBI बैंक ATM और एटीएम का सर्वर डूबा 


न्यूज़ डेस्क पटना                                                                                                                                   नितीश कुमार चाहे विकाश के लाख दावे कर ले लेकिन यह वर्षात है की हमेशा उनके विकाश की पोल खोलती रहती है ! महज 08 एमएम की वर्षात ने जिले के झंझारपुर मुख्य बाजार के विकाश को पानी में डुबो दिया है ! जिले के इस विधानसभा का दस वर्षो तक सूबे के पूर्व ग्रामीण विकाश मंत्री नितीश मिश्रा ने नेतृत्व किया था ! लेकिन विकाश के इस नज़ारे को देखकर आपको सर्मिंदगी महसूस होगी !

यह नजारा इस क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया की है जहाँ का पहला फ्लोर पर दो से तीन फिट तक पानी जमा हुआ है ! सामने की सड़क किसी नदी के सामान दिखाई दे रही है ! इस बैंक के एटीएम पर पानी ने अपना कब्जा जमा लिया है ! जहाँ दो से तीन फिट तक पानी जमा हुआ है !

सबसे बड़ी बात तो यह है की बैंक एटीएम के सर्वर रूम डूब चुका है ! एटीएम रूम के गार्ड ऑफिस के अंदर पानी में कुर्सी डालकर अपनी ड्यूटी बजा रहे हैं।  बैंक आने वाले ग्राहक तीन फीट पानी तैरकर बैंक जा रहे हैं। बैंक जाने का कोई दूसरा अन्य विकल्प रास्ता नहीं है।  यह त्रासदी बीते तीन माह से यहां के लोग झेल रहे हैं।

स्टेट बैंक समीप से पानी निकालने के लिए चार दिन पहले 20 एचपी का नया पम्प भी आया है और पिछले 96 घंटे से लगातार चल रहा है लेकिन भगवान है की इनके सुनते नहीं है। स्थानीय लोगो ने बताया कि स्टेट बैंक से पानी को पहले नवतोल गुमटी के पास और फिर वहा से कमला में फेंका जाता है लेकिन इस बैकल्पिक कार्य का कोई परिणाम नहीं नजर आ रहा है । 

Comments

Popular posts from this blog

लव सेक्स और धोखा, भाजपा विधायक के भाई पर आरोप

कबड्डी टूर्नामेन्ट का होगा आयोजन :खेल

मजनू मुक्त समाज बनाने में जुटा है हरलाखी विधानसभा : सामाजिक