गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में हुआ खुनी संघर्ष, वृद्ध को पत्थर से कुचल कर मार डाला

न्यूज़ डेस्क 
 एक मशहूर गाना है कोई पत्थर से ना मारो मेरे दीवाने को काश इस गाने के बाद लोगों ने पत्थर चलाना बंद कर दिया होता तो आज इस वृद्ध की मौत नहीं होती। दरअसल साठ वर्षीय वृद्ध का ईंट पत्थरों से कुचल कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला कलुआही थाना क्षेत्र के कियोटा गांव का है। जहां दो पड़ोसियों के बिच गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खुनी संघर्ष में तब्दील हो गया और इस खुनी खेल की चपेट में वृद्ध आ गये जिसे एक पक्ष के पड़ोसी ने ईंट पत्थर मार-मार कर हत्या कर दी। घायल अवस्था में वृद्ध के परिजन उन्हें स्थानीय पीएचसी में लेकर गए जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम मोमिना खातून बताया जा रहा है जिसका उम्र साठ वर्ष के करीब है। मृतक मोमिना खातून के परिजन ने बताया की सुरु में मेरे पडोसी इरफान साह, रिजवान साह और अख्तर साह उन्हें पत्थर और ईंट मार रहे थे जिससे वह घायल होकर गिर गयी जिसके बाद तीनो पड़ोसी एवं उनके परिजनो मिलकर उन्हें ईंट पत्थर मार-मार कर अर्धमूर्छित कर दिया। घायल अवस्था में हमलोग उन्हें कलुआही अस्पताल लाये लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उनका मौत हो गया। घटना के जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी एवं सदर डीएसपी कामिनी वाला मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने घटना के बाबत कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments