डूबने से दो बच्चे की मौत :दुर्घटना


झंझारपुर। सरफराज सिद्दकी,
झंझारपुर अनुमंडल के अंधराठाढ़ी उत्तर पंचायत के पलार गांव में शुक्रवार को सुगरबे नदी मे डूबने से दो मासूम बच्चे की की मौत हो गया है ! बच्चो की पहचान शिव शंकर यादव के पुत्र कृष्णा( 7वर्ष) और सत्यनारायण यादव के 5 वर्षीय पुत्र सोनू के रूप में हुआ है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को तकरीबन आठ बजे सुबह में दोनों बच्चे अपने घर से बाहर खेलने निकले थे ! परन्तु जब काफी देर तक बच्चे घर नही लौटे तब उसके घरवालो ने खोजबीन शुरू की ! खोजबीन के क्रम में कुछ बच्चो ने बताया कि कृष्णा और सोनू नदी में नहाने गए है !जिसके बाद परिजनों ने सुगरबे नदी में बच्चो की तालाश शुरू किया ! काफी कोसिस के बाद लोगो ने बच्चो को नदी से ढूंढ निकाला। लोग आनन फानन में बच्चो को लेकर अंधराठाढ़ी रेफरल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है मृत बच्चो की माँओं और परिजनों के रुदन से लोगो का कलेजा फट रहा है। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर जुटे हुए है । मृतक कृष्णा छह बहनों के बाद काफी मन्नतों के बाद पैदा हुआ था वह अंधरा के ही एक निजी विधालय का छात्र था। लोगों के अनुसार वो पढ़ने में काफी होशियार और समझदार था। डूबे दोनों बच्चे चचेरे भाई थे और दोनों ही बच्चे परिबार के इकलौते बेटे थे ! अधिकारियों के मुताविक पीड़ित परिवार को उचित तरह की हर संभव मदद की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments